Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के सेक्टर-56 में थार से स्टंटबाजी, पार्किंग में ड्रिफ्ट का वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर वाहन स्टंटबाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब सेक्टर-56 मार्केट की पार्किंग से थार सवार युवक की स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक पार्किंग के अंदर तेज रफ्तार से थार चलाते हुए ड्रिफ्ट करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक अन्य युवक गाड़ी की खिड़की से बाहर लटका दिखाई देता है।

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में थार सवार युवक पार्किंग के भीतर खतरनाक तरीके से वाहन घुमाता दिखाई दे रहा है। वहां मौजूद कुछ लोग जब मोबाइल से उसकी वीडियो बनाने लगे तो युवक ने स्टंट करना बंद करने के बजाय और तेज गति से ड्रिफ्ट करना शुरू कर दिया।

स्टंटबाजी के दौरान पार्किंग में खड़े अन्य वाहन चालकों में भी चिंता का माहौल बन गया। अपने वाहनों को नुकसान से बचाने के लिए कई लोगों ने पार्किंग से अपनी गाड़ियां बाहर निकाल लीं, जिसके बाद कुछ समय के लिए पार्किंग लगभग खाली हो गई। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की स्टंटबाजी से किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रही।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब गुरुग्राम पुलिस लगातार सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है। इससे पहले 15 अगस्त को भी द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार और स्कॉर्पियो सवार युवकों की स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए थे। अब सेक्टर-56 मार्केट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर थार वाहन और उसमें सवार युवक की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और पार्किंग जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही से दूसरे लोगों की जान और संपत्ति दोनों खतरे में पड़ सकती हैं। लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.