Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला वार्ड 18 को 90 लाख के विकास कार्यों की सौगात, सेक्टर-9 पार्क बना मॉडल पार्क

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर के वार्ड नंबर 18 को गुरुवार को करीब 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। इस दौरान सेक्टर-9 स्थित पार्क में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

असीम गोयल ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के जीवन, विचारों और उनके बताए मार्ग से परिचित होना चाहिए। इससे युवाओं में अच्छे संस्कार और सकारात्मक सोच विकसित होगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड 18 में करीब 90 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें लगभग 40 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने का काम और 50 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधाओं में बेहतर राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-9 के निवासियों ने पार्क को मॉडल पार्क का दर्जा देने की मांग भी पूर्व मंत्री के सामने रखी। असीम गोयल ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए पार्क को मॉडल पार्क घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों को पूरा करने के लिए नीयत और नीति दोनों मौजूद हैं और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

वार्ड में विकास कार्य शुरू होने और सेक्टर-9 पार्क को मॉडल पार्क बनाए जाने की घोषणा से स्थानीय निवासियों में उत्साह है। लोगों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में शराब ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला, दो गिरफ्तार

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: सोलन के माल रोड स्थित आनन्द कॉम्प्लेक्स में शराब के ठेके से जुड़े विवाद के दौरान एक सेल्समैन पर बेलचे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सेल्समैन पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें...

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम आदेश: सुरेंद्र वशिष्ठ की HIMUDA CEO नियुक्ति पर उठे सवाल, योग्य अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश

Summer express शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HIMUDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने सुरेंद्र वशिष्ठ की CEO पद पर नियुक्ति को निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुरूप नहीं माना है। इसके साथ ही...

अभय चौटाला के बयान पर ढांडा खाप का पलटवार, महिपाल ढांडा के समर्थन में उतरे देवव्रत

Summer express, जींद। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी के बाद हरियाणा में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। अभय चौटाला ने अपने बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था। इस टिप्पणी पर ढांडा खाप ने कड़ी नाराजगी जताते...

सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद तनाव: कुंडली-सिंघु रोड जाम, परिजनों ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Summer express , सोनीपत। दिल्ली के नरेला क्षेत्र में सोनीपत के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) की हत्या के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हत्या से आक्रोशित नाहरी गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को कुंडली-सिंघु रोड पर प्रदर्शन करते हुए यातायात रोक दिया। सैकड़ों महिला और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मौके पर...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

कुरुक्षेत्र में मंदिर की पार्किंग में युवक-महिला की मौत :जहरीला पदार्थ निगलने से गई जान, युवती पर केस

Summer express , कुरुक्षेत्र। मंदिर की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक और महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना  शाम की बताई जा रही है। दोनों की हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.