Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजीव गांधी की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एजेंसी| नई दिल्ली
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ओम बिरला ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को भावपूर्ण नमन किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली स्थित वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी उन्हें याद किया।
विकास में योगदान को याद किया: राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की विकास यात्रा में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार समेत अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
अर्पित की। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था।
1984 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने 1989 तक देश का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल को तकनीकी आधुनिकीकरण, दूरसंचार के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों के प्रयासों के लिए याद किया जाता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अबोहर में बेकाबू पिकअप ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Summer express, अबोहर (फाजिल्का)। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया...

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत...

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चलने से मौसम का असर अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को भी...

पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम जिले के पटौदी बाईपास रोड पर शाम कार की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय टेंपो चालक ऊंचा माजरा स्थित वेयरहाउस में काम करने वाली महिलाओं को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके...

सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़वासनी निवासी बलबीर और सतबीर तथा दिल्ली के नजफगढ़ निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.