Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में खनन माफिया की दबंगई :वन विभाग की टीम पर जेसीबी से हमला, गार्ड घायल

summer express, नारनौल । हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन में शामिल लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह बायल पहाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने कथित तौर पर अवैध खनन होते देखा। टीम ने जब गतिविधियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि खनन में शामिल लोगों ने जेसीबी मशीन से वनकर्मियों को डराने और रोकने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि एक फॉरेस्ट गार्ड अपनी मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान जेसीबी चालक ने उसकी बाइक को निशाना बनाते हुए मशीन चढ़ा दी। वनकर्मी ने समय रहते वहां से हटकर अपनी जान बचाई, लेकिन घटना में वह घायल हो गया। जेसीबी की चपेट में आने से उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

वन विभाग की टीम ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल वनकर्मी से घटना के संबंध में जानकारी ली और जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी टीम के काम में बाधा डालने या कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। घायल वनकर्मी को विभाग की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

पुलिस और वन विभाग की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बायल पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में कौन-कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.