Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में पंजाब बंद का असर : बस सेवा प्रभावित, पटियाला-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। पंजाब में शुक्रवार को बंद के आह्वान का असर हरियाणा के सीमावर्ती जिले अंबाला में भी देखने को मिला। पंजाब की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन लगभग पूरी तरह प्रभावित रहा, जिसके चलते अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए, लेकिन पंजाब की ओर जाने वाली अधिकांश बसें अंबाला में ही खड़ी रहीं।

पंजाब बंद के चलते पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और श्रीगंगानगर सहित पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कोई नियमित बस नहीं मिल सकी। बस स्टैंड पर कई यात्री सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। इनमें महिलाएं और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग भी शामिल थे। यात्रियों का कहना था कि उनका पंजाब जाना जरूरी है, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

यात्रियों ने कहा कि बंद और प्रदर्शन अपनी जगह हैं, लेकिन सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह प्रभावित होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें पटियाला और अन्य शहरों में जरूरी काम से जाना था, लेकिन काफी समय इंतजार करने के बावजूद कोई बस नहीं मिली। उनका कहना था कि जब तक पंजाब बंद समाप्त नहीं होता, तब तक उनके सामने यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

अंबाला छावनी बस स्टैंड के अड्डा इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि पंजाब में बंद के कारण बसों के संचालन पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब बंद के कारणों की उन्हें पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पंजाब की ओर बहुत सीमित संख्या में बसें भेजी जा रही हैं। सामान्य दिनों में अंबाला से पटियाला के लिए दिन-रात करीब 130 टाइम बसें संचालित होती हैं, जबकि अमृतसर और कटरा की ओर करीब 110 टाइम बसों का संचालन होता है। फिलहाल इन रूटों पर सामान्य संचालन की तुलना में केवल एक-दो प्रतिशत बसें ही चल पाई हैं।

बहादुर सिंह ने बताया कि पंजाब से अंबाला आने वाली ज्यादातर बसें रात के समय ही पहुंच गई थीं, ताकि बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। यात्रियों को स्थिति की जानकारी देने के लिए बस स्टैंड पर लगातार अनाउंसमेंट कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन कई लोग ट्रेन और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा ले रहे हैं, इसलिए बस स्टैंड पर अपेक्षाकृत अधिक भीड़ नहीं है।

पंजाब बंद का असर केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसके पड़ोसी राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों और परिवहन सेवाओं पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। अंबाला में बस सेवा प्रभावित होने से पंजाब जाने वाले लोगों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

Summer express/शिमला/ संजू -:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार...

छोटी काशी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक अनिल शर्मा ने निभाई झंडा रस्म

रवि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं ने लिया महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प मंडी/धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रवि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में...

धर्मशाला में 30 अक्टूबर को भाजपा की पदयात्रा, पालमपुर से जुटेंगे 3000 लोग

दिल्ली रैली के लिए सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, धर्मशाला पदयात्रा में पालमपुर से शामिल होंगे 3000 लोग Summer express/पालमपुर-:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,...

वोट चोरी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन,अलका लांबा बोलीं- पीएम मोदी विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें

शिमला, संजू-:राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने एक नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी के कथित मुद्दे पर इंडी गठबंधन की ओर से बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। अलका लांबा ने दावा...

होशियारपुर-टांडा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत

Summer express, होशियारपुर। होशियारपुर-टांडा रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपने डेढ़ साल के बच्चे को साथ लेकर महाराजा पैलेस की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी कारणवश उसे रुकना पड़ा, जिसके बाद उसने अपनी एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर ली। युवक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.