Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल: खेत में मिला लापता किसान का खून से लथपथ शव, गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express , पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास एक किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अलावलपुर निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार शाम घर से निकले लक्ष्मण का शव शुक्रवार सुबह ढाढोता के समीप खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण बृहस्पतिवार शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और रातभर आसपास के इलाकों में खोजबीन की। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे परिजन जब ढाढोता के पास खेतों की ओर पहुंचे तो लक्ष्मण का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की छाती पर गोली लगने का निशान मिला है। इसके अलावा शरीर पर मारपीट के भी चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात से जुड़े संभावित सुरागों की जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर वारदात में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.