Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1 सितंबर से बिलासपुर में शुरू होगा प्रोजेक्ट दृष्टि, स्कूलों में पहुंचेंगी स्क्रीनिंग टीमें

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- :बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन 1 सितंबर 2026 से प्रोजेक्ट दृष्टि की शुरुआत करने जा रहा है। अभियान के पहले चरण में जिलेभर में आठ वर्ष तक की आयु के बच्चों की आंखों की स्क्रीनिंग पर विशेष फोकस रहेगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य शुरुआती उम्र में दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान कर बच्चों को समय पर आवश्यक उपचार और सुधारात्मक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि कम उम्र के बच्चे अक्सर अपनी आंखों से जुड़ी परेशानी को सही तरीके से व्यक्त नहीं कर पाते। कई बार उन्हें पढ़ने, देखने या लिखने में दिक्कत होती है, लेकिन समस्या का पता समय पर नहीं चल पाता। ऐसे में नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से आंखों की बीमारी या दृष्टि दोष की शुरुआती अवस्था में पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण है।प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले आठ वर्ष तक के बच्चों का सर्वे किया जाएगा। हाल ही में डियारा स्कूल स्थित आंगनवाड़ी और प्राथमिक विद्यालय में करीब 50 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लगभग 20 प्रतिशत बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याएं पाई गईं। इनमें एस्टिग्मेटिज्म, लेजी आई और अन्य दृष्टि दोष शामिल रहे।स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों से सिरदर्द, आंखों में परेशानी, पढ़ने में कठिनाई, पढ़ाई में मन न लगना और दूर या पास की चीजें स्पष्ट दिखाई न देने जैसे लक्षणों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर से आंखों की जांच भी की जाएगी। इससे स्क्रीनिंग प्रक्रिया को अधिक तेज और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए RBSK की टीम, रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। गठित टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों की जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए उन्हें चिन्हित किया जाएगा।प्रोजेक्ट के तहत बच्चों की जानकारी व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए विशेष प्रश्नावली भी तैयार की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों की आंखों की स्थिति का आधारभूत रिकॉर्ड तैयार करना है। करीब एक वर्ष बाद प्री-सर्वे और पोस्ट-सर्वे के आंकड़ों की तुलना कर अभियान के प्रभाव और परिणामों का मूल्यांकन किया जाएगा।व्यापक स्तर पर अभियान शुरू करने से पहले चयनित स्कूलों में इसका डेमो भी कराया जा रहा है। इसके माध्यम से सर्वे टीमों को हैंडहेल्ड उपकरणों के संचालन और पूरी स्क्रीनिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार प्रोजेक्ट दृष्टि का लक्ष्य केवल आंखों की समस्या का पता लगाना नहीं, बल्कि समय पर उपचार और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करना है, ताकि बच्चों की पढ़ाई, सीखने की क्षमता और भविष्य की कार्यक्षमता पर दृष्टि संबंधी समस्याओं का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके दिए गए संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने...

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.