Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर आयोजित सत्र में पैनलिस्ट एवं महिला वक्ता के रूप में भाग लिया।कॉन्क्लेव में उन्होंने पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भूमिका को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभवों को साझा करते हुए महिला सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।

लता देवी ने महिलाओं की संसद में 33 प्रतिशत भागीदारी के मुद्दे को लेकर भी अपना मजबूत पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीति और निर्णय लेने वाले संस्थानों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने खुद को हर स्तर पर सक्षम महसूस किया है। कॉन्क्लेव में हुई चर्चा के बाद उन्होंने आगामी 23 से 29 नवंबर तक नई दिल्ली में संसद के बाहर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भी अपना नाम दर्ज करवाया है।

नशे के खिलाफ भी सक्रिय पहल

लता देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत बलोह में युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए कई स्तरों पर काम किया गया है। पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस के सहयोग से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा युवाओं की पुलिस के साथ ऑनलाइन वर्चुअल काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके और इस बुराई से दूर रखा जा सके।उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व केवल पंचायत तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि महिलाओं को विधानसभा और संसद जैसे व्यापक लोकतांत्रिक मंचों पर भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाने के अवसर मिलने चाहिए।ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी की राष्ट्रीय स्तर के इस कॉन्क्लेव में सहभागिता को पंचायत स्तर पर महिला नेतृत्व की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके विचारों और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों से ग्रामीण महिलाओं को नेतृत्व के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व की आवाज बनीं लता देवी, दिल्ली कॉन्क्लेव में रखे विचार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव में हिस्सा लेकर हमीरपुर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। 14 अगस्त को कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित इस कॉन्क्लेव में लता देवी ने ‘पंचायत से संसद तक’ विषय पर...

मंडी पठानकोट हाईवे का एक बड़ा हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक...

HKRN और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, कर्मवीर बौद्ध ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते...

18 दिन की हड़ताल के बाद यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और पुलिस में टकराव, कई हिरासत में

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:यमुनानगर में 18 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब शहर से कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी का कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी के सामने खड़े होकर काम रुकवाने की कोशिश की। देखते ही देखते मौके पर पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.