Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HKRN और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर गरमाई सियासत, कर्मवीर बौद्ध ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) और सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर युवाओं और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए HKRN में कार्यरत युवाओं और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

कर्मवीर बौद्ध ने आरोप लगाया कि HKRN के जरिए युवाओं को कम वेतन पर रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस संस्था की शुरुआत प्रशिक्षण केंद्र के रूप में हुई थी, उसे बाद में आउटसोर्सिंग व्यवस्था का माध्यम बना दिया गया। बौद्ध के मुताबिक युवाओं को करीब 15 से 16 हजार रुपये के वेतन पर काम करना पड़ रहा है, जो उनके साथ अन्याय है।

राज्यसभा सांसद ने मांग की कि सरकारी विभागों में भर्तियां हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से नियमित तरीके से की जाएं। उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को स्थायी रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।बौद्ध ने HKRN की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती में बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे हरियाणा के युवाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और स्थानीय युवाओं को उचित अवसर देने की मांग की।

वहीं, सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर भी कर्मवीर बौद्ध ने सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि करीब डेढ़ लाख सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही। बौद्ध ने कहा कि उन्होंने राज्यसभा में भी सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और मांगों को लेकर लिखित रूप से आवाज उठाई है।उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की। HKRN, भर्ती प्रक्रिया और सफाई कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनीति और गरमाने के आसार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अग्रोहा धाम में अग्रवाल समाज का 43वां वार्षिक मेला, हिमाचल के राज्यपाल सहित कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं

Summer express, हिसार। अग्रवाल समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को 43वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के लिए अग्रोहा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक...

अमेरिका में नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की चर्चा, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले नीरज फरीदपुरिया और हरियाणा के वांछित अपराधी हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अमेरिका में एक साथ रहने के दौरान पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा एसटीएफ...

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

Summer express/शिमला/ संजू -: हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया...

पंचायतों में घर-घर से उठेगा सूखा कचरा, प्लास्टिक बोतलों के लिए 16 रुपये प्रति किलो की दर तय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत अब पंचायतों में घर-घर जाकर सूखा कचरा एकत्रित किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण और निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर यूजर चार्ज भी निर्धारित किए जाएंगे।...

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.