Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह को अपना आदर्श बताए जाने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।

महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी व्यक्ति को अपना आदर्श मानना उसकी व्यक्तिगत सोच का विषय है। जो लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में टिप्पणी करना वह उचित नहीं मानते। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें इतना जरूर पता है कि उच्च न्यायालय ने सज्जन सिंह को दोषी करार दिया था। उन्होंने कहा कि यदि कोई दोषी करार दिया गया व्यक्ति किसी का आदर्श हो सकता है तो इसका जवाब वही लोग दे सकते हैं, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके अनुसार आदर्श वही व्यक्ति होना चाहिए, जो समाज में सकारात्मक भूमिका निभाए और सामाजिक कार्यों में योगदान दे।

गेस्ट टीचरों की मांगों को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही इस संबंध में परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गेस्ट टीचरों से जुड़े मुद्दों को लेकर सकारात्मक तरीके से काम कर रही है।

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस की ओर से सरकार पर किए जा रहे सवालों पर भी महिपाल ढांडा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आम जनता को कौन सी सुविधाएं और राहत दी गई थीं, कांग्रेस नेताओं को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों पर सरकार लगातार नजर रख रही है और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कालाबाजारी होने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में ऐसे मामलों में कालाबाजारी के आरोप सामने आते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की जेब पर बोझ डालने वालों को संरक्षण देने वाले लोग आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। महिपाल ढांडा ने कहा कि चीनी महंगी हुई है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम जनता को राहत देने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...

चीनी के बढ़ते दामों से बढ़ी चिंता, कैथल प्रशासन ने कहा पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। त्योहारी सीजन से पहले चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ सप्ताह में देशभर के बाजारों में चीनी के दाम बढ़े हैं, जिसका असर हरियाणा के बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता परेशान...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.