Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और कई जगहों पर यूनियन के सदस्य आमरण अनशन तक कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटरों की सबसे बड़ी चिंता वाहनों की फिटनेस अवधि को लेकर है। उनके मुताबिक केंद्र सरकार के स्तर पर वाहनों के लिए 15 वर्ष की फिटनेस अवधि का प्रावधान है, जबकि हिमाचल में इसे 12 वर्ष रखा गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी ऑल्टो गाड़ी की फिटनेस अवधि 25 साल करवा ली, लेकिन सरकार की हालत ऐसी है कि कांग्रेस सरकार की एक साल की भी फिटनेस नहीं बची है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चलाना हजारों परिवारों की रोजी-रोटी का साधन है। ऑपरेटर अपने वाहनों में निवेश करते हैं और इसी व्यवसाय से परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को नियम-कायदों के साथ-साथ मानवीय और संवेदनशील दृष्टिकोण से भी देखना चाहिए।सुधीर शर्मा ने सरकार से टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते फैसला होने से हजारों टैक्सी ऑपरेटरों और उनके परिवारों को राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन कारोबार को बढ़ाने में टैक्सी ऑपरेटरों की अहम भूमिका है। हिमाचल आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में टैक्सियों का इस्तेमाल करते हैं। बाहरी टैक्सियों से अतिरिक्त टैक्स वसूले जाने से प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों के हित सुरक्षित रहें और पर्यटकों को भी परेशानी न हो।टैक्सी यूनियन ने वाहनों की फिटनेस अवधि से जुड़े नियमों में राहत देने, बाहरी टैक्सियों पर लगाए जा रहे अतिरिक्त टैक्स की समीक्षा करने और अन्य लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.