Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत में विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे नहीं करने और आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का करीब चार साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिला। जयराम ठाकुर ने कहा कि युवाओं का वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस अब अपने वादों से पीछे हट रही है। विपक्ष का आरोप है कि सदन में रोजगार से जुड़े सवाल का स्पष्ट जवाब देने के बजाय राजनीतिक बातें की गईं। जयराम ठाकुर ने आउटसोर्स कंपनियों के पंजीकरण को लेकर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से जुड़े लोगों के नाम पर कंपनियां रजिस्टर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें इंतजार में रखा है।

 वहीं, पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि सदन में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी आवाज दबाई गई। बिक्रम ठाकुर ने पूछा कि आउटसोर्स के माध्यम से नौकरियां किस मेरिट के आधार पर दी जा रही हैं और क्या भर्ती के लिए किसी तरह का पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने विजिलेंस जांच को लेकर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या जांच केवल विपक्षी नेताओं तक सीमित रहेगी या फिर आउटसोर्स भर्तियों की भी निष्पक्ष जांच होगी। बिक्रम ठाकुर ने पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.