Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल और विधायक कुलदीप वत्स ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग दौर में बैठकें हुईं। इनमें पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया गया। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने और आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इसी दौरान कांग्रेस सेवादल झज्जर की जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें संगठन के विस्तार और सेवादल की गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। सेवादल के पदाधिकारियों ने विधायक कुलदीप वत्स को संगठन विस्तार से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

विधायक कुलदीप वत्स ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाते हुए आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Summer express,अंकुर कपूर,अंबाला। पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और बाद में...

झज्जर में कांग्रेस की संवाद बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर मंथन

summer express , झज्जर। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने मंगलवार को झज्जर पहुंचकर प्रीति गार्डन में आयोजित पार्टी की संवाद बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों को...

अंबाला में बेसहारा पशुओं का आतंक, घर से निकलते ही बुजुर्ग महिला को गाय ने मारी टक्कर

Summer express, अंबाला। शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बब्याल के रविदास मोहल्ले में घर से बाहर निकलते ही एक बुजुर्ग महिला बेसहारा गाय की चपेट में आ गई। गाय के सींग से टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गईं और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Summer express/शिमला ,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.