Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के शिक्षक का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन,मालोया स्कूल में विज्ञान शिक्षा का बदला स्वरूप

Summer express/मंडी-:राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को आगे बढ़ाते हुए सरकारी मॉडल हाई स्कूल (GMHS), मालोया कॉलोनी के टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) शिक्षक ने सीमित संसाधनों में विज्ञान शिक्षा को नई पहचान दी है। मूल रूप से मंडी, हिमाचल प्रदेश से संबंधित इस शिक्षक का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है। पिछले 16 वर्षों से मालोया कॉलोनी स्कूल में सेवाएं दे रहे शिक्षक ने नवाचारों के जरिए सरकारी शिक्षा में एक अलग उदाहरण पेश किया है।

कबाड़ से तैयार किए नवाचार मॉडल, प्रयोगात्मक शिक्षा को दी नई दिशा

उन्होंने कबाड़ और बेकार सामग्री का उपयोग कर विज्ञान सीखने के लिए कई मॉडल तैयार किए हैं। इनमें सीवी रमन डोम थिएटर, मोबाइल साइंस लैब और इंडिजिनस साइंस एंड नॉलेज पार्क प्रमुख हैं।टिन शीट, थर्मोकोल और पेपर स्क्रैप से तैयार सीवी रमन डोम थिएटर में विद्यार्थी 360 डिग्री इमर्सिव तकनीक के माध्यम से अंतरिक्ष और जैविक प्रक्रियाओं को समझते हैं। इसकी सफलता को देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान ने इस मॉडल को चंडीगढ़ के छह अन्य सरकारी स्कूलों में भी लागू किया।मोबाइल साइंस लैब (Lab-on-Cart) के माध्यम से माइक्रोस्कोप, सर्किट बोर्ड और अन्य वैज्ञानिक उपकरण सीधे कक्षा तक पहुंचाए गए। वहीं स्कूल में विकसित साइंस पार्क में लो-कॉस्ट वेदर स्टेशन, सोलर वाटर हीटर, सी-सॉ वाटर पंप और अन्य कार्यशील मॉडल विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।शिक्षक ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विद्या दान-दीक्षा प्लेटफॉर्म पर 149 से अधिक डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल तैयार किए और पीएम ई-विद्या के लिए वीडियो लेसन रिकॉर्ड किए। इसके अलावा Explore Science Behind This गतिविधि पुस्तक भी तैयार की।उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं। छात्रा सनेहा ने जापान के साकुरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि छात्र पवन कुमार को राष्ट्रपति भवन में संवाद का अवसर मिला। छात्र अभिषेक मेहतो का चयन ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए हुआ।

शिक्षक ने समुदाय आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मदर टेरेसा मालोया स्कूल हेल्प ग्रुप की स्थापना भी की, जिसके माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को चिकित्सा सहायता, शैक्षणिक सामग्री और उच्च शिक्षा में सहयोग दिया गया।मंडी हिमाचल प्रदेश से निकलकर चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने वाले इस शिक्षक का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन उनकी मेहनत, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के शिक्षक का राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन,मालोया स्कूल में विज्ञान शिक्षा का बदला स्वरूप

Summer express/मंडी-:राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को आगे बढ़ाते हुए सरकारी मॉडल हाई स्कूल (GMHS), मालोया कॉलोनी के टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) शिक्षक ने सीमित संसाधनों में विज्ञान शिक्षा को नई पहचान दी है। मूल रूप से मंडी, हिमाचल प्रदेश से संबंधित इस शिक्षक का चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है।...

सीजीसी लांडरां में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजचंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी)-सीजीसी लांडरां की ओर से एसएपी लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कैंपस में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र नवाचारकर्ताओं, तकनीक प्रेमियों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, सलाहकारों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों,...

डीसी ऑफिस में स्टाफ व आम लोगों के लिए सुविधाओं का अभाव

वॉशरूम के बाहर बैरिकेड से आवाजाही में परेशानी, वाटर कूलर में नहीं आता पानीसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजजिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जहां आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, वहीं कॉम्प्लेक्स के अंदर ही स्टाफ और यहां आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।डीसी...

मोहाली के फेज 2 स्थित पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में लगी आग, पाया काबू

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजमोहाली के फेज-2 स्थित पंजाब सड़कें एवं पुल विकास बोर्ड तथा तकनीकी सलाहकार, पंजाब सरकार के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड इसकी चपेट में आ गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने...

डेराबस्सी में केमिकल फैक्ट्री की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी गमाडा और डेराबस्सी प्रशासन की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूजडेराबस्सी की बेहड़ा रोड पर पंजाब एसिड कम प्राइवेट लिमटेड नामक केमिकल फैक्ट्री की करीब 10 एकड़ जमीन पर कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना जरूरी सरकारी मंजूरियां लिए इस जमीन पर सड़कें बनाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.