Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं। जरूरत के अनुसार इन काउंटरों पर बुकिंग का समय भी बढ़ाया गया है।

बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने राखियों को नमी और पानी से बचाने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा शुरू की है। कैथल डाक विभाग की ओर से केवल 10 रुपये में डिजाइनर और वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन लिफाफों के जरिए 20 ग्राम तक की राखी सुरक्षित भेजी जा सकती है, जिससे बारिश के दौरान राखी के खराब होने की आशंका कम होगी।

राखी भेजने वाले लोगों को स्पीड पोस्ट शुल्क में 5 से 10 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जा रही है। विभाग का कहना है कि यह सुविधा देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भाइयों तक राखी समय पर पहुंचाने में मददगार होगी।

त्योहार के दौरान डाकघरों में राखी से संबंधित मेल की छंटाई और वितरण को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अवकाश के दिनों में भी जरूरत के मुताबिक आवश्यक डाक सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, ताकि त्योहार से पहले अधिक से अधिक राखियां गंतव्य तक पहुंचाई जा सकें।

कैथल मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर एवं जिला पासपोर्ट अधिकारी संजय सोनी ने लोगों से अपील की कि वे राखियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना बुक करवाएं। उन्होंने कहा कि वाटरप्रूफ लिफाफे और स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाओं का लाभ उठाकर लोग राखियों को सुरक्षित और समय पर अपने परिजनों तक पहुंचा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.