Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। परिवार ने प्रशासन से जमीन धंसने के कारणों की जांच और सुरक्षा उपाय करने की मांग उठाई है। परिवार को आशंका है कि आसपास चल रहा टनल निर्माण और ब्लास्टिंग भी इसका कारण हो सकता है। 

मंडी शहर के सांबल क्षेत्र में तिलक राम का परिवार इन दिनों मुश्किल हालात से गुजर रहा है। घर के आसपास की जमीन धीरे-धीरे नीचे धंस रही है। जगह-जगह बड़ी और चौड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं। जमीन की स्थिति देखकर परिवार में अनहोनी का डर बना हुआ है। मकान की दीवारों में भी दरारें नजर आने लगी हैं। ऐसे में परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल अपनी सुरक्षा और आशियाना बचाने का है।परिवार के सदस्य तिलक राम और प्रेमलता का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र में इस तरह जमीन धंसने की स्थिति पहले कभी नहीं देखी। उन्हें जमीन धंसने की वजह पता नहीं है। परिवार के घर से कुछ दूरी पर टनल निर्माण का काम चल रहा है और वहां ब्लास्टिंग किए जाने की बात सामने आई है। प्रभावित परिवार का मानना है कि इसकी भी तकनीकी स्तर पर जांच होनी चाहिए। हालांकि जमीन धंसने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिवार की मांग है कि विशेषज्ञों की टीम मौके का निरीक्षण करे, स्थिति का आकलन करे और खतरे को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए।परिवार के अन्य सदस्यों उत्तम चंद और भानवी ने बताया कि मकान तैयार करने में उनकी वर्षों की मेहनत और जीवन भर की बचत लगी है। अब अगर जमीन इसी तरह धंसती रही और मकान को नुकसान पहुंचा तो उनके पास दोबारा घर बनाने का साधन नहीं होगा। परिवार सुरक्षित स्थान नहीं होने के कारण खतरे के बीच रहने को मजबूर है।

परिवार के अनुसार राजस्व विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई। प्रभावितों का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि मकान गिरने के बाद ही मुआवजा मिलेगा। परिवार का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय पहले ही खतरे का समाधान करना चाहिए। उनका सवाल है कि हादसा होने पर जिम्मेदारी कौन लेगा।इस मामले में नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने जल्द टीम के साथ मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने का आश्वासन दिया। मेयर ने प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। संबंधित विभागों के साथ मिलकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।फिलहाल सांबल में जमीन धंसने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसका पता लगाने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जांच जरूरी है। प्रभावित परिवार चाहता है कि जांच जल्द पूरी हो और उन्हें सुरक्षित स्थान तथा जरूरी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। अब निगाहें प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई पर हैं कि परिवार को राहत कब मिलती है और जमीन धंसने के कारणों का सच कब सामने आता है। प्रभावित परिवार को उम्मीद है कि इस बार शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी और समय रहते बड़ा हादसा टलेगा ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सांबल में धंसती जमीन ने बढ़ाई चिंता, तिलक राम का परिवार घर बचाने की जद्दोजहद में

Summer express/मंडी/धर्मवीर- :मंडी शहर के खलियार वार्ड के सांबल में जमीन धंसने की घटना ने एक परिवार की चिंता बढ़ा दी है। तिलक राम का छह सदस्यों वाला परिवार अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रहा है। घर के आसपास जमीन में गहरी दरारें पड़ गई हैं और मकान की दीवारों में भी दरारें...

राष्ट्रगान विवाद पर विक्रमादित्य का भाजपा पर हमला, बोले- असली मुद्दों से भटका रही भाजपा

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर जारी विवाद के बीच लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और पिछले तीन दिनों से राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत के मुद्दे पर विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने...

राष्ट्रगान के कथित अपमान से जुड़े विवाद पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- वीडियो ने सामने लाया सच 

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गरमा गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि वीडियो...

राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत विवाद पर राजेश धर्माणी का भाजपा पर पलटवार, बोले- तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों को मांगनी चाहिए माफी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर छिड़े विवाद ने अब सियासी रंग ले लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत दोनों देश के सम्मान के प्रतीक हैं, ऐसे में दोनों की तुलना कर विवाद खड़ा करने वालों...

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.