Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में DM HRTC पंकज चड्डा ने दी।पंकज चड्डा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांध सकें और इसके बाद सुरक्षित वापस लौट सकें, इसके लिए धर्मशाला मंडल के सभी डिपो को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी यूनिट अधिकारियों और क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM) को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्धारित रूटों पर बसों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंकज चड्डा ने  कहा कि रक्षाबंधन के दिन RM, इंस्पेक्टर स्टाफ और फ्लाइंग स्क्वाड के कर्मचारी फील्ड में तैनात रहेंगे। ड्राइवर और कंडक्टरों को भी निर्देश दिए गए हैं कि पात्र महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देने में किसी तरह की परेशानी न हो।

बसों की टाइमिंग और रूट की जानकारी के लिए हेल्पलाइन

DM HRTC ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए धर्मशाला मंडल के विभिन्न बस स्टैंडों के लैंडलाइन नंबर और अड्डा इंचार्ज के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। यात्री बस की टाइमिंग, रूट और जानकारी के लिए संबंधित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।पंकज चड्डा ने कहा कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से यदि किसी बस में सीट उपलब्ध नहीं होती है, तो ड्राइवर-कंडक्टर यात्रियों को इसकी जानकारी देंगे और अगली बस के बारे में बताएंगे। निगम का प्रयास रहेगा कि भीड़ के बावजूद महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने बताया कि वह 28 अगस्त को फ्लाइंग स्क्वाड के साथ फील्ड में मौजूद रहेंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि HRTC की ओर से रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को लेकर इंतजाम किए गए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विजयपुरा में झील से महिला और पांच बच्चों के शव बरामद, लापता होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

summer express , विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में भूतानाला झील से एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव आदर्श नगर पुलिस थाना क्षेत्र में झील से बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.