Shimla, 13 July
शिमला के बसंतपुर स्थित ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। सामाजिक संस्था ऑलमाइटी ब्लेसिंग के सरबजीत सिंह बॉबी की पहल पर इन बुजुर्गों को शहर घुमाने ले जाया गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
सुबह की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन से हुई, जहां सभी ने शांत मन से प्रार्थना की। इसके बाद सभी ने आशियाना रेस्टोरेंट में पारंपरिक हिमाचली व्यंजनों का लुत्फ उठाया।रिज मैदान पहुंचते ही माहौल खुशी से भर गया। पहाड़ी पोशाक में सजे इन बुजुर्गों ने नाटी की थाप पर खूब नाचा और तस्वीरों के ज़रिए इन पलों को संजोया। परिवार से दूर रहने के बावजूद इस एक दिन की सैर ने उन्हें अपनापन और जीवन का नया उत्साह दिया।इस पहल ने न केवल उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई, बल्कि समाज को भी बुजुर्गों की भावनाओं को समझने का संदेश दिया।