Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट में आरोपियों की गिरफ्तारी, पारिवारिक विवाद और जमीन संबंधी विवाद से जुड़े थे।

पुलिस अधीक्षक ने थाना मुंडकटी की क्राइम डायरी की समीक्षा करते हुए अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने को कहा।

एसपी ने 30 दिन से अधिक समय से लंबित चोट के मामलों, 60 दिन से अधिक पुराने हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों तथा 45 दिन से अधिक लंबित आईटीएसओ मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने अन्वेषण लंबित मामलों की संख्या कम करने, आगे की जांच और एससी-एसटी से जुड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्ट-बी के मामलों को 15 प्रतिशत से कम रखने और धारा 182 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

थाना परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर भी एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, मालखाने को व्यवस्थित रखने और जब्त की गई संपत्ति, अवैध शराब तथा वाहनों का नियमानुसार जल्द निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण के लिए पुराने और आदतन अपराधियों की नियमित जांच करने, नए अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने और जिनकी आवश्यकता नहीं है उनकी हिस्ट्रीशीट बंद करने के निर्देश भी दिए गए। ईआरवी और राइडर कर्मचारियों को नियमित ब्रीफिंग देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने को कहा गया।

नीतीश अग्रवाल ने कहा कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इससे पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना और लोगों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में पहुंचीं सात शिकायतें, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पलवल, (सुंदर कुंडू)। पलवल पुलिस की ओर से गुरुवार को थाना मुंडकटी में शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेकर नियमानुसार जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में कुल सात शिकायतें सामने आईं। इनमें अधिकतर मामले मारपीट...

कैथल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, हजारों राजस्व फाइलें अटकीं

Summer express ,कैथल, (बलिंदर कुमार)। हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों समेत अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हुआ है और...

हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा के नेतृत्व में विधायकों ने उठाए मुद्दे

Summer express , चंडीगढ़, (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रोष प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी...

रक्षाबंधन पर हर्ष साहनी की अपील, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का लें संकल्प

Summer express, अंबाला,(अंकुर कपूर)। अंबाला के युवा समाजसेवी एवं एडवोकेट हर्ष साहनी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश-प्रदेश के लोगों, अंबाला वासियों और विदेशों में रह रहे भारतीय भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने और उपहार देने तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सम्मान...

पुलिस से धक्का-मुक्की पर भड़के कुलदीप वत्स, बोले कार्रवाई नहीं हुई तो धरना देंगे

Summer express , अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की को लेकर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। विधानसभा परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में वत्स ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.