Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। पार्टी ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह, कोर कमेटी चेयरमैन प्रेम गर्ग, पार्टी ऑब्जर्वर विनीत वर्मा, पूर्व मेयर कुलदीप धाल्लोर, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हरदीप बुटेरला और मुख्य प्रवक्ता योगेश ढींगरा शामिल रहे।

आप नेताओं ने शिकायत में सेक्टर-40 से जुड़े 25 लाख रुपये के मामले को प्रमुखता से उठाया। पार्टी के अनुसार शनिवार शाम एक व्यावसायिक इमारत के बाहर हुए विवाद के दौरान मनीमाजरा निवासी आईटी प्रोफेशनल नारायण ओझा ने एजेंडा पास कराने के लिए कथित तौर पर दिए गए 25 लाख रुपये वापस करने की मांग की थी। शिकायत में भाजपा पार्षद गुरबक्श रावत के पति की ओर से कथित तौर पर दिए गए उस बयान का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें 25 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये को उनका हिस्सा बताया गया था।

आप ने पूरे मामले में लेनदेन से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा पार्टी ने 80 लाख रुपये के कथित लेनदेन से संबंधित वायरल ऑडियो का मामला भी डीजीपी के सामने उठाया। आप नेताओं ने ऑडियो की मूल रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराकर उसकी फोरेंसिक जांच कराने की मांग की। पार्टी के मुताबिक ऑडियो में कथित लेनदेन, मार्केट एसोसिएशन, मारपीट और पुलिस अधिकारियों से जुड़े कथित संबंधों की भी गहन जांच होनी चाहिए।

आप ने निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी की सीधी निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जांच विजिलेंस विभाग या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जानी चाहिए।

पार्टी ने सेक्टर-40 की सीसीटीवी फुटेज, संबंधित लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल टावर लोकेशन और वायरल ऑडियो की मूल फाइल सुरक्षित कराने की मांग की है। इसके अलावा ऑडियो की केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) से जांच कराने की भी मांग की गई है, ताकि रिकॉर्डिंग में छेड़छाड़ की किसी संभावना का पता लगाया जा सके।

आप नेताओं ने कहा कि नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर भ्रष्टाचार और पैसों के लेनदेन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने दोनों मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एजेंडा पास कराने के नाम पर लेनदेन के आरोप, आप ने डीजीपी से की एफआईआर की मांग

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। नगर निगम में एजेंडा पास कराने के नाम पर कथित तौर पर पैसों के लेनदेन के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को आप चंडीगढ़ के अध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात...

मासूम शर्मा का ‘तत्वदर्शी’ गाना रिलीज होते ही विवादों में, पाखंड पर उठाए सवाल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का नया गाना ‘तत्वदर्शी’ रिलीज होते ही चर्चा और विवाद का विषय बन गया है। 26 अगस्त को मासूम शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब साढ़े तीन मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। गाने के बोलों में कथित पाखंड, डेरों और धर्म के नाम पर...

गुरुग्राम में 600 किलोमीटर सीवर-ड्रेनेज नेटवर्क का होगा सर्वे, सड़क धंसने की घटनाओं पर लगेगी लगाम

Summer express, गुरुग्राम। मानसून के दौरान लगातार सामने आ रही सड़क धंसने की घटनाओं ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की चिंता बढ़ा दी है। शहर की सड़कों के नीचे बिछे पुराने सीवर और स्ट्रॉम वाटर ड्रेन नेटवर्क की स्थिति जानने के लिए जीएमडीए करीब 600 किलोमीटर लंबे भूमिगत नेटवर्क का तकनीकी सर्वे कराने जा...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

Summer express/शिमला, संजू-: नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक...

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.