Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।

गीता भुक्कल ने चंडीगढ़ स्थित हुड्डा के आवास पर पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन उनके लिए केवल एक परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि 27 वर्षों से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को संजोने का दिन है। उनके अनुसार, राजनीति में आने के समय से ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके लिए बड़े भाई और मार्गदर्शक की भूमिका में रहे हैं।

गीता भुक्कल ने बताया कि इतने वर्षों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब राखी बांधने का सिलसिला टूटा हो। उन्होंने एक पुराना प्रसंग साझा करते हुए कहा कि एक बार किसी कारण से उन्हें राखी बांधने में देरी हो गई थी और वह अगले दिन हुड्डा के आवास पहुंची थीं। उन्हें देखते ही हुड्डा ने मुस्कुराकर राखी के बारे में पूछा था। इसके बाद उन्होंने उन्हें राखी बांधी।

उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में कभी राजनीति बाधा नहीं बनी। हर रक्षाबंधन पर वह यही कामना करती हैं कि भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सम्मान हमेशा बना रहे।

राखी बंधवाने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गीता भुक्कल के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल ने हमेशा छोटी बहन के रूप में अपने रिश्ते की जिम्मेदारी निभाई है।

दोनों के राजनीतिक संबंधों की बात करें तो वर्ष 2012 में जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, उस समय गीता भुक्कल प्रदेश की शिक्षा मंत्री थीं। उस दौरान भी हुड्डा झज्जर पहुंचकर गीता भुक्कल से राखी बंधवा चुके हैं। रक्षाबंधन पर एक बार फिर यह 27 साल पुराना रिश्ता चर्चा में रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजनीति से अलग 27 साल पुराना भाई-बहन का रिश्ता, गीता भुक्कल ने हुड्डा को बांधी राखी

Summer express, चंडीगढ़। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। दोनों नेताओं के बीच यह भाई-बहन का रिश्ता राजनीति से इतर लंबे समय से कायम है।...

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.