Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक माह से दहशत का कारण बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, 69 पालतू जानवरों को बना चुका था शिकार

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी शहर से सटे रेहड़धार क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से लोगों के बीच दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। शुक्रवार सुबह विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद मिला। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।रेहड़धार और आसपास के इलाकों में पिछले एक माह के दौरान तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई थी। इस दौरान वह 67 भेड़ों, एक बकरी और एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका था। लगातार हो रहे पशुओं के शिकार से स्थानीय लोग काफी परेशान थे और उन्हें अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी।तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया। 

डीसीएफ मंडी संजीव शर्मा के निर्देश पर रेंज ऑफिसर मंडी अजय चंदेल ने टीम का गठन किया। डिप्टी रेंजर चिंता देवी के नेतृत्व में गठित टीम में फॉरेस्ट गार्ड हेम राज, जीवन सिंह, नीलमा देवी, पूजा ठाकुर सहित अन्य वन कर्मचारी और वन मित्र शामिल रहे। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी वन विभाग को सहयोग दिया।तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग ने क्षेत्र में चार कैमरे और दो पिंजरे लगाए थे। कैमरों की मदद से उसकी आवाजाही और सक्रिय स्थानों की निगरानी की जा रही थी। निगरानी के दौरान वन विभाग को जानकारी मिली कि तेंदुआ त्रहु नाला के आसपास अधिक सक्रिय था।इसके बाद विभाग ने उसकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए। तेंदुए को पिंजरे की ओर आकर्षित करने के लिए इनमें भेड़ों को रखा गया था। शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो एक पिंजरे में तेंदुआ फंसा हुआ मिला।डीसीएफ मंडी संजीव शर्मा ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तेंदुए को मेडिकल जांच के लिए कांगू भेजा गया है। मेडिकल के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग का आभार जताया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.