Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साइड देने को लेकर विवाद: पांच युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

summer express, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला में  देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए घायल युवक पास के एक मकान में घुस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो चुके थे।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-17 निवासी पवन पुत्र दलबीर रात करीब 11 बजे बाइक से जा रहा था। काली देवी मंदिर के पास काले रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच युवकों से साइड देने को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कार में सवार युवक नीचे उतर आए। उन्होंने पवन पर डंडों से हमला शुरू कर दिया।

हमले के दौरान पवन के कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। आरोपियों से बचने के लिए वह भागकर पास के एक मकान में घुस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अपनी स्विफ्ट कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और हिसार से क्रेन मंगवाकर उसे बरवाला थाना परिसर में पहुंचाया।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मौके से बरामद कार के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.