Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त तक पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, सितंबर की शुरुआत में मौसम में बदलाव हो सकता है और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल विभाग ने इसे लेकर भी किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

29 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 30 अगस्त को भी इन्हीं जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी और दक्षिणी पंजाब में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के आसार हैं।

31 अगस्त को गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। एक सितंबर से बारिश का दायरा बढ़ने के संकेत हैं। पठानकोट और होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, संगरूर और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

दूसरी ओर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला समेत दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कई जिलों में एक सितंबर को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

शुक्रवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली। हालांकि, इसके बावजूद तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक रहा। बठिंडा 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। भाखड़ा बांध क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में 36.3 डिग्री, फिरोजपुर में 36.2 डिग्री, पटियाला और लुधियाना में 35.8 डिग्री, जबकि अमृतसर और फरीदकोट में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को मौसम विभाग के किसी भी दर्ज केंद्र पर बारिश नहीं हुई। विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए राज्य में किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...

हरियाणा की राजनीति में पगड़ी पर टिप्पणी और हुड्डा के वीडियो को लेकर घमासान, असीम गोयल ने साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए आदित्य चौटाला भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार को समझते थे, लेकिन...

साइड देने को लेकर विवाद: पांच युवकों ने बाइक सवार पर बरसाए डंडे, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

summer express, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला में  देर रात साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड नंबर-16 स्थित काली देवी मंदिर के पास कार सवार पांच युवकों ने बाइक सवार युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक को कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.