Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।

अनूप कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर कार्य शुरू होने के बाद से नायब तहसीलदार और टोहाना के एसडीएम आकाश शर्मा की ओर से उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर जातिगत दुर्भावना के साथ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत भी दर्ज कराई थी।

प्रवक्ता का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया और नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि जब उनके खिलाफ कोई ठोस मामला नहीं मिला तो साजिश के तहत स्कूल के बच्चों के माध्यम से उनके खिलाफ झूठा और निराधार मामला दर्ज कराया गया। अनूप कुमार ने कहा कि वह पहले मानसिक रूप से स्वस्थ थे, लेकिन पिछले करीब साढ़े तीन महीने से कथित प्रताड़ना के कारण वह लगातार तनाव में हैं।

उन्होंने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। अनूप कुमार के मुताबिक, स्कूल परिसर में पेड़ों की कथित तौर पर अवैध कटाई कर उन्हें बिना निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के बेच दिया गया। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की थी। उनका आरोप है कि इसके बाद से प्राचार्य देवेंद्र कुमार और कुछ अन्य कर्मचारी प्रशासन के दबाव में उन्हें परेशान कर रहे हैं।

अनूप कुमार के समर्थन में कई सामाजिक और कर्मचारी संगठन भी सामने आए हैं। अधिवक्ता पीएस फानर ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी, बहुजन मोर्चा, सर्व कर्मचारी संघ, डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट खेड़ा, अन्नदाता किसान यूनियन और गुरु रविदास मंदिर सभा टोहाना समेत कई संगठनों ने प्रवक्ता के आंदोलन को समर्थन दिया है।

समर्थन कर रहे संगठनों के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस मामले को लेकर प्रशासन के साथ बातचीत भी हुई है। डीसी के साथ हुई वार्ता में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से संगठनों में नाराजगी बनी हुई है।

सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में अनूप कुमार की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो 31 अगस्त को दोपहर तीन बजे टोहाना में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। संगठनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विवाद का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.