Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की हत्या, दो भाइयों ने चाकू-किरच से किया हमला

summer express , तरनतारन । स्थानीय बस स्टैंड के पास दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक 20 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू और किरच से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की पूरी वारदात करीब एक मिनट में हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव कदगिल निवासी तरसेम सिंह दाना मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा जगजीत सिंह उर्फ जीत डीजे का कारोबार करता था। मृतक के पिता के मुताबिक, करीब एक महीने पहले जगजीत सिंह नरंगाबाद निवासी एक युवती को शादी के लिए अपने साथ घर से ले गया था। इसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। इसी बात को लेकर युवती के परिवार से कथित तौर पर विवाद चल रहा था।

तरसेम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे जगजीत सिंह मोटरसाइकिल से बस स्टैंड के पास कुछ खाने-पीने का सामान लेने गया था। इसी दौरान युवती के दोनों भाइयों ने कथित तौर पर उसे घेर लिया और चाकू व किरच से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने बारी-बारी से युवक पर लगातार कई वार किए। गंभीर चोट लगने से जगजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े सड़क के बीच हुई हत्या से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें युवक पर हमला किए जाने की घटना दिखाई दे रही है।

मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि जगजीत सिंह की हत्या युवती को घर से ले जाकर शादी करने की रंजिश के कारण की गई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी जसपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर थाना सिटी तरनतारन में हरप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह, दोनों पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव नरंगाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तिब्बत में हिमस्खलन से नेपाल की तबाही, भारत के हिमालयी इलाकों के लिए भी बढ़ा खतरा

summer express ,नई दिल्ली। तिब्बत में हिमस्खलन के बाद नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और निगरानी तंत्र को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हिमालय में बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं भारत के लिए भी बड़ी चेतावनी हैं। यदि हिमस्खलन या ग्लेशियर से उत्पन्न सैलाब की दिशा...

तरनतारन में दिनदहाड़े युवक की हत्या, दो भाइयों ने चाकू-किरच से किया हमला

summer express , तरनतारन । स्थानीय बस स्टैंड के पास दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक 20 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू और किरच से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को दो सगे भाइयों ने कथित तौर पर अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हत्या की पूरी वारदात करीब...

सुक्खू सरकार पर  निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप…लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

Summer express/शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का...

प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला, गर्दन और मुंह पर किए वार

Summer express , बहादुरगढ़। विकासनगर की गली नंबर-3 में प्लॉट को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने घर में सो रहे बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन और मुंह समेत शरीर पर तीन जगह चोटें आई हैं। घायल...

बहादुरगढ़ में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, दो सगे भाई गोली लगने से घायल

summer express , बहादुरगढ़। गांव कानोन्दा में  रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से दो सगे भाई साहिल और मोहित घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.