Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता-पिता की कृपा से ही होती है ईश्वर प्राप्ति

लक्की मेहता| लुधियाना
समर न्यूज

श्री अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से फिरोजपुर रोड, थरीके रोड स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में राशन वितरण समारोह करवाया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री आनंद स्वामी जी महाराज
ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत नवग्रह शांति महापूजा से हुई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें ज्ञानेश्वर स्वामी, निष्काम स्वामी, वासुदेव स्वामी, विश्वस्वरूप स्वामी और माधव स्वामी ने मधुर भजनों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। इस दौरान संस्था की ओर से 111 महिलाओं को राशन वितरित किया गया। नित्यस्वरूप स्वामी जी ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है और इसे मनुष्य के जीवन का आधार बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सेवा करना सीख जाता है, उसका गृहस्थ जीवन भी सुखी रहता है। घर में माता-पिता हमारे प्रथम देव हैं, इसलिए उनकी आज्ञा का
पालन करना चाहिए। माता-पिता की कृपा से ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग मिलता है।
उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार प्रत्येक जीव की सेवा करनी चाहिए। पशु-पक्षियों, पौधों और जल का संरक्षण करना भी ईश्वर की सेवा के समान है। गरीब, बीमार और किसी परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति की सहायता के लिए भी आगे आना चाहिए। मनुष्य जितनी अधिक सेवा करता है, उसके जीवन में उतने ही अधिक सद्गुण आते हैं।
समारोह में गिरीश गुप्ता, प्रवीण भार्गव, इंद्रजीत सिंगला, अनिल शर्मा, कमल दुआ, रविंदर जैन, हरीश शर्मा, दिलीप चौधरी, साधु सिंह, ध्रुव सिंगला, विनीत सिंगला, अनिल चावला, प्रिंस आनंद, डॉ. रवि शर्मा, अमेंद्र बल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली बस स्टैंड की बदहाली पर गंभीर सवाल, 2 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मौके पर दिखाए खस्ताहाल हालातगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के बहुचर्चित बस स्टैंड की बदहाली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए इस बस स्टैंड से जुड़े निर्माण, सड़क, पार्किंग, बिजली, पानी और निवेशकों के पैसे से संबंधित...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...

पंजाब में बदल रही जनसांख्यिकी, घट रही सिख आबादी की हिस्सेदारी

कम प्रजनन दर और विदेश पलायन आबादी में कमी के प्रमुख कारणसमर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब की जनसांख्यिकी में पिछले तीन दशकों के दौरान महत्वपूर्ण बदलाव आया है। आधिकारिक जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल आबादी में सिख समुदाय की हिस्सेदारी लगातार घटी है। 1991 में सिख आबादी राज्य की कुल आबादी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.