Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

Summer express /चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक परिवार ने साहस और तत्परता दिखाते हुए उसका सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण तुनुहट्टी-ककिरा सड़क पर कई स्थानों पर पानी का बहाव काफी बढ़ गया था। पानी इतनी तेजी से सड़क से गुजर रहा था कि वाहन चालकों के लिए आगे बढ़ना जोखिम भरा हो गया था। इसी दौरान ककिरा से तुनुहट्टी की ओर जा रहा एक परिवार सड़क की स्थिति का वीडियो बना रहा था।आगे पहुंचने पर परिवार की नजर एक बाइक सवार पर पड़ी, जो तेज बहाव के बीच अपनी मोटरसाइकिल समेत फंसा हुआ था। वह पैरापिट के समीप किसी तरह खुद को संभाले हुए था। पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा था, जिससे उसके नाले में गिरने की आशंका बनी हुई थी।हालात को देखते हुए परिवार ने तुरंत वाहन रोक दिया और बाइक सवार की मदद के लिए आगे आया। परिवार की महिलाओं ने अपने दुपट्टे उतारकर उन्हें आपस में गांठ लगाकर एक लंबी रस्सी जैसा बनाया। इसके बाद उसे बाइक सवार की ओर बढ़ाया गया। परिवार के सदस्यों ने काफी प्रयास के बाद उसे सहारा देकर सुरक्षित स्थान तक खींच लिया।

रेस्क्यू के बाद बाइक सवार को परिवार ने अपनी गाड़ी में बैठाया। समय रहते मिली मदद से उसकी जान बच गई। इस साहसिक प्रयास का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग परिवार की बहादुरी, सूझबूझ और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Summer Express, नई दिल्ली। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लौटना पड़ा। स्थिति को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की। विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

Summer express /शिमला, संजू-: मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है, लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा...

जालंधर में भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया के कार्यक्रम से पहले AAP का प्रदर्शन, लायंस भवन के बाहर धरना

summer express , जालंधर। भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पूनिया के लायंस भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भवन के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

Summer express /चम्बा, मंजूर पठान -:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा...

अगस्त में पंजाब में 39 फीसदी कम बारिश, 4 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। अगस्त महीने में प्रदेश में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य बारिश 146.2 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस दौरान केवल 88.7 मिलीमीटर बारिश हुई। जून से अगस्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.