Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: तेज रफ्तार SUV ने साइकिल सवार को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत ,चालक फरार

Summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-29 में  शाम तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा लेजर वैली पार्क के पास हुआ। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बाबुल हुसैन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के डिगना गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह चक्करपुर में किराये के मकान में रह रहा था और गुरुग्राम की एक कंपनी में पार्ट टाइम काम करता था।

जानकारी के मुताबिक, बाबुल शाम करीब चार बजे साइकिल से सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा एक्सयूवी ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाबुल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। मृतक के स्वजन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम: तेज रफ्तार SUV ने साइकिल सवार को मारी टक्कर: इलाज के दौरान मौत ,चालक फरार

Summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-29 में  शाम तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा लेजर वैली पार्क के पास हुआ। टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना...

हरियाणा में अगस्त में सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश, 2025 के मुकाबले 28.8% की गिरावट

Summer express, हिसार। हरियाणा में इस बार मानसून के तीसरे महीने अगस्त में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में प्रदेश में कुल 138.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.1 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से अगस्त में सामान्य से करीब 5 फीसदी कम बारिश हुई।...

जयराम ठाकुर के सत्ता में लौटने के दावे पर सुक्खू का पलटवार, बोले- दिन में सपने देखना बंद करें

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनने के दावे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर अभी से सत्ता में वापसी के सपने देख...

गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित :कई इलाके जलमग्न, यातायात व्यवस्था बिगड़ी

Summer express , गुवाहाटी। सोमवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने असम की राजधानी गुवाहाटी की रफ्तार थाम दी है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने के कारण कई स्थानों पर यातायात भी...

मनजीत कौर मौत मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम में गर्भवती होने की पुष्टि

Summer express , चंडीगढ़। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अहम जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम में पता चला कि मनजीत कौर करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती थीं। मामले की जांच जारी है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.