Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

80 लाख के सोने की लालच में भांजी ने रची रिश्तेदार की हत्या की साजिश

summer express , नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि वारदात के पीछे कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि मृतक की रिश्तेदारी में शामिल एक युवती ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सिमरन, उसके जिम मालिक प्रेमी हिमांशु और उनके दो सहयोगियों चिराग व पारस को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान राकेश खन्ना के रूप में हुई है। उनका शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला था। घटनास्थल पर सामान बिखरा पड़ा होने के कारण पुलिस को शुरुआत से ही लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका थी।

पुलिस जांच के मुताबिक, राकेश खन्ना ने हाल ही में करीब 80 लाख रुपये में अपना एक फ्लैट बेचा था। बताया जा रहा है कि फ्लैट बेचने से मिली रकम से उन्होंने सोना खरीदा था। राकेश के पास बड़ी मात्रा में सोना होने की जानकारी सिमरन को मिली, जिसके बाद उसने कथित तौर पर सोना लूटने की योजना बनाई।

जांच में सामने आया कि सिमरन ने योजना के तहत अपनी मौसी, जो मृतक की पत्नी हैं, और परिवार के अन्य सदस्यों को मेला दिखाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। परिवार के सदस्यों के बाहर जाते ही राकेश खन्ना घर में अकेले रह गए।

पुलिस के अनुसार, रिश्तेदारों के घर से निकलने के बाद सिमरन ने घर का सेंट्रल लॉक खोल दिया। इसके बाद चिराग और पारस घर के अंदर पहुंचे और कथित तौर पर राकेश खन्ना की हत्या कर दी। वहीं, सिमरन और उसका प्रेमी हिमांशु बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

हत्या के बाद आरोपियों ने घर में सोने की तलाश की, लेकिन उन्हें केवल करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण ही मिल सके। पुलिस के मुताबिक, राकेश खन्ना ने करीब 80 लाख रुपये का सोना पहले ही किसी गुप्त स्थान पर छिपा रखा था, जिसकी जानकारी आरोपियों को नहीं मिल सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले से जुड़े CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में डस्टबिन से मिले 24 वोटर कार्ड, इलाके में मचा हड़कंप,मामले की जांच शुरू 

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-: नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 11 में अप्पर सूर्या विहार के समीप एक डस्टबिन से बड़ी संख्या में वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। एक साथ 24 वोटर कार्ड बरामद होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और...

OPS की मांग पर बिजली कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-:पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले कुमार हाउस...

दिशा की बैठक में अनुराग ठाकुर के तीखे तेवर, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को फटकार

Summer express/ऊना,राकेश-:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने...

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे जेई को महिला ने मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उझान पटेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला ने कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बिजली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.