Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांच दिन में सोना 8,900 रुपये टूटा, चांदी भी 5,000 रुपये सस्ती

Summer express ,नई दिल्ली | वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के दबाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दिया। मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,700 रुपये सस्ता होकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, सोमवार को सोना 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को इसमें 2,700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 19 अगस्त को सोने का भाव करीब 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान सोने की कीमत में कुल 8,900 रुपये, यानी लगभग 5.3 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। गौरतलब है कि 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि सोमवार को इसका भाव 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण सर्राफा बाजार दबाव में है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंकाएं तेज हुई हैं और निवेशकों का ध्यान ब्याज दरों के भविष्य पर केंद्रित हो गया है।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की जिंस और मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव और तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। उनका मानना है कि बढ़ती महंगाई की आशंकाओं के बीच ब्याज दरों को लेकर बाजार की धारणा सोने की आगे की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक न होने पर सोने की खरीदारी से बचें। किर्गिस्तान से जारी एक इंस्टाग्राम वीडियो में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए विदेशी छुट्टियों, विदेश में शादियों और अनावश्यक सोना खरीदने से बचने की अपील की।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री की इस अपील का अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर सीधा असर सीमित रह सकता है, लेकिन घरेलू बाजार की धारणा और निकट भविष्य में आभूषणों की मांग प्रभावित हो सकती है।

विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली। हाजिर सोना 80.61 डॉलर यानी करीब दो प्रतिशत टूटकर 4,368.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत करीब तीन प्रतिशत गिरकर 64.68 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के अनुसार, वैश्विक बाजार में सोना करीब दो प्रतिशत गिरकर 4,370 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को लेकर बाजार में दबाव बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

Summer express/शिमला,संजू -: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य...

मलेरिया की दवा खाने से सात साल की बच्ची की मौत, 52 लोग बीमार

summer express ,अमरावती | आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के गोलागुप्पा गांव में मलेरिया से बचाव के लिए बांटी गई क्लोरोक्वीन की गोलियां खाने के बाद एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं 52 अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। घटना के...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

फिरोजपुर रोड पर लूट के बाद बदमाशों ने राहगीर की एक्टिवा छीनी, फरार

summer express , लुधियाना | फिरोजपुर रोड पुल के पास दिनदहाड़े लूटपाट के बाद बदमाशों के फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लुटेरों ने पहले 60 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाकर उनका पर्स और मोटरसाइकिल छीन ली। पीछा कर रहे राहगीरों से घिरने के बाद बदमाशों की लूटी...

कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासनिक टीम और सफाई कर्मचारियों में झड़प, कई हिरासत में

Summer express , झज्जर | सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहरों में कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासनिक टीम और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच  देर रात तनाव बढ़ गया। बहादुरगढ़ में रात करीब दो बजे प्रशासन और पुलिस की टीम कूड़ा उठाने पहुंची तो हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते...

गुरुग्राम में नगर निगम टीम पर पथराव, बेसहारा गाय छुड़ाने पहुंचे पशुपालकों ने किया हंगामा

Summer express , गुरुग्राम | पालम विहार थाना क्षेत्र में कृष्णा चौक के पास  बेसहारा गाय को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। गाय को छुड़ाने पहुंचे कुछ पशुपालकों ने निगम की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी वाहन के शीशे टूट गए। घटना के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.