Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 1,127 पहुंचा, 4,800 से ज्यादा लोग लापता

Summer express ,काठमांडू | नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है, जबकि 4,800 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं। इनमें रसुवा से 45, नुवाकोट से 155, धाडिंग से 59, चितवन से 348, गोरखा से 66, तनहुं से 38, नवलपरासी पूर्व से 217 और नवलपरासी पश्चिम से 190 शव शामिल हैं। इसके अलावा भारत में भी नौ शव बरामद होने की जानकारी दी गई है।

बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक बरामद शवों में से केवल 95 की ही पहचान हो सकी है और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया है। बड़ी संख्या में शवों की पहचान अब भी नहीं हो पाई है, जिससे प्रशासन और पीड़ित परिवारों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के शवों का प्रबंधन कानून और वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन शवों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके डीएनए नमूने और अन्य जरूरी साक्ष्य सुरक्षित रखे जा रहे हैं, ताकि भविष्य में उनकी पहचान संभव हो सके।

शवों के प्रबंधन और पहचान की प्रक्रिया में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की सहायता ली जा रही है। जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके शव संबंधित परिवारों को सौंपे जा रहे हैं।

वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भोटे कोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाओं के आसपास बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। उच्च जोखिम वाले भूमिगत इलाकों और सुरंगों में चल रहे बचाव कार्य के लिए नेपाल सेना के साथ भारत और चीन की विशेष अंतरराष्ट्रीय सुरंग बचाव टीमों को भी तैनात किया गया है।

काठमांडू में विदेश मंत्रालय की चौथी आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रवक्ता और पब्लिक डिप्लोमेसी डिवीजन के प्रमुख लोक बहादुर छेत्री ने कहा कि सरकार की तत्काल प्राथमिकता लोगों की जान बचाना, लापता लोगों का पता लगाना, प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना और पीड़ितों तक जल्द राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में नेपाली नागरिकों के साथ-साथ प्रभावित विदेशी नागरिकों को भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में डस्टबिन से मिले 24 वोटर कार्ड, इलाके में मचा हड़कंप,मामले की जांच शुरू 

Summer express/सोलन, भूपेंद्र-: नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 11 में अप्पर सूर्या विहार के समीप एक डस्टबिन से बड़ी संख्या में वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। एक साथ 24 वोटर कार्ड बरामद होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और...

OPS की मांग पर बिजली कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express /शिमला, संजू-:पुरानी पेंशन योजना यानी OPS की बहाली और आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से कर्मचारी शिमला पहुंचे। कर्मचारियों ने पहले कुमार हाउस...

दिशा की बैठक में अनुराग ठाकुर के तीखे तेवर, विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों को फटकार

Summer express/ऊना,राकेश-:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान सांसद के तेवर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने...

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे जेई को महिला ने मारा थप्पड़, FIR दर्ज

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत उझान पटेरा गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला ने कनिष्ठ अभियंता सनी कुमार को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद बिजली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.