Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल: केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, शराब ठेका संचालक के खिलाफ केस दर्ज

Summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल | पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की टक्कर के मामले में शराब ठेका संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित शराब ठेके को सील कर दिया है। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप केएमपी एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार छह लोगों की जान चली गई और 15 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया गया है कि मैनपुरी जिले के किशनपुर, मकोया, चांदा, हवीलिया और आसपास के गांवों के श्रद्धालु शुक्रवार को धार्मिक यात्रा के लिए पिकअप से निकले थे। उनके साथ फिरोजाबाद के कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। राजस्थान में गोगामेड़ी, खाटू श्याम और बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु सोमवार शाम वृंदावन के लिए रवाना हुए थे।

हादसे वाली जगह पर शराब ठेके के साथ अवैध आहता संचालित होने का भी आरोप है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब खरीदने के लिए लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते थे, जिससे हादसे का खतरा बना रहता था।

मृतक विजय के बेटे विनीत कुमार ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक शराब लेने के लिए अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर गया था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक में जा घुसी। उन्होंने हादसे के लिए ट्रक चालक और शराब ठेका संचालक को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की।

परिजनों और स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले में शराब ठेका संचालक को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने ठेके को सील कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग और वहां संचालित अवैध गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला कैंट की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की मांग, मंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Summer express ,अंकुर कपूर  ,चंडीगढ़  | अंबाला कैंट की एक्स-आबकारी क्षेत्र की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। चित्रा सरवना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लोगों को जमीन का पूर्ण मालिकाना हक...

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - पंचकूला वन अधिकारी डांगी निलंबित, खैर पेड़ मामले में जांच तेज

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 नेताओं की सेवाएं समाप्त, 14 निलंबित

Summer express , करनाल । हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच महानिदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत 10 कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। विभाग की...

कैथल में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग

Summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैथल स्थित लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फसलों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

डेरा राजपुरी में साधु की संदिग्ध मौत, मुख्य महंत पर पीटकर हत्या का आरोप

Summer express , कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक साधु के परिजनों और अन्य लोगों की ओर से डेरा के मुख्य महंत पर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.