Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑनलाइन धमकी देकर 3.40 करोड़ ठगे

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

पंजाब में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। खन्ना निवासी गुरनाम सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उन्हें ऑनलाइन धमकी और डर का माहौल बनाकर 3.40 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर करवा ली।
शिकायत के आधार पर पंजाब स्टेट साइबर क्राइम थाना फेज-4 मोहाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम किन खातों में गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को ई-जीरो एफआईआर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग (एनसीआरपी) पोर्टल के माध्यम से साइबर क्राइम थाने में पहुंची थी। शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह जिला खन्ना ने बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुआ हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि किसी व्यक्ति ने उन्हें ऑनलाइन धमकी दी और नुकसान पहुंचाए जाने का डर दिखाया।
उसे बार-बार टॉर्चर किया जाने लगा। दिन-रात उसे धमकियां मिलनी शुरू हुई। इसके बाद उनसे उनकी संपत्ति की जानकारी हासिल की गई। बाद में अलग-अलग समय पर 3.40 करोड़ रुपये की रकम कथित तौर पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
{वित्तीय ट्रेल बनेगी जांच का आधार: पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 318/4 (धोखाधड़ी से रकम हासिल करना), 319/2 (सरकारी अधिकारी बनकर ठगना), 308 (जबरन वसूली) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-डी (कम्युनिकेशन डिवाइस से पहचान बनाकर ठगी) के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की अभी जांच होनी बाकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिकायत में बताए गए घटनाक्रम की वास्तविकता जांच के दौरान सामने आएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोरनी हिल्स के अंबिया गांव में अपनी जानजोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

{बारिश में बढ़ जाता है खतरा, ग्रामीण लाइन बनाकर स्कूली बच्चों को कराते हैं नदी पार; स्थायी पुल बनाने की मांगश्री राम | मोरनी हिल्ससमर न्यूज मोरनी क्षेत्र के अंबिया गांव में बारिश के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। गांव तक पहुंचने के लिए नदी पार करना लोगों की मजबूरी बनी हुई...

नेचर पार्क की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध में मोहाली के निवासी एकजुट

गुरशरण सिंह/सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीफेज-8 स्थित नेचर पार्क के साथ प्रस्तावित लेबर कॉलोनी को लेकर शहरवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध जताया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पार्क के आसपास की जमीन पर दोबारा कब्जे की कोशिश की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर करीब ढाई दर्जन नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल...

ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रीय हितों को मजबूती से रखने का आह्वानएजेंसी | नई दिल्लीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से सम्मेलन के विभिन्न सत्रों और कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करने तथा वैश्विक मंच पर...

उत्तर प्रदेश में संग्रहालयों के विकास पर जोर छह शहरों में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं

विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारीएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के साथ संग्रहालयों को आधुनिक रूप देने की योजना तेज कर दी है।सरकार ने वाराणसी, फिरोजाबाद, देवरिया, लखनऊ, झांसी और कुशीनगर की प्रमुख संग्रहालय परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी...

पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सत्र 5 सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद

38 खेलों और चार पैरा खेलों में होगा मुकाबला; 153 ब्लॉक और 23 जिलों में आयोजन, खिलाड़ियों के नौ वर्ग बनाएसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सत्र की शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.