Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

AAP नेता से 21 लाख की ठगी! टेंडर डील बनी धोखा, CA समेत तीन पर केस दर्ज

बठिंडा | आप नेता दीपक बांसल एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साल 2017 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके दीपक ने ट्रांसपोर्ट विभाग में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का टेंडर लेने के लिए अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक सौदा किया था, लेकिन अब वही डील उन्हें भारी पड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शहर के सीए नरिंदर गर्ग, सैनेटरी कारोबारी अमित बांसल और कांता बांसल ने दीपक से इस टेंडर को लेकर डील की थी। सहमति के मुताबिक, 100% भुगतान दीपक बांसल की ओर से किया गया और तय हुआ कि प्रॉफिट में 95% हिस्सा उन्हें और सिर्फ 5% अमित को मिलेगा।

लेकिन टेंडर पास होने के बाद अमित और उसके साथियों ने पहले हुए समझौते को मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि अमित ने अपने सीए के साथ मिलकर फर्जी नेटवर्थ के दस्तावेज भी बनवाए और विभाग को गलत जानकारी दी।

दीपक बांसल की शिकायत पर पुलिस ने अब तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अगली कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मामला अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.