Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में पार्षद कार्यालय के बाहर विवाद: फायरिंग में एक घायल, दो की पिटाई

Summer express , पानीपत। नूरवाला क्षेत्र की गीता कॉलोनी में  देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। वहीं दो अन्य लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने लखन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने ईशम पांचाल और प्रिंस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों भी घायल हो गए।

गोली चलने और मारपीट की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली-वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 155 यात्री सुरक्षित

Summer express , लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को गुरुवार सुबह तकनीकी संकेत मिलने के बाद लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एहतियातन उतारा गया। विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिलने के बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को लखनऊ...

दसूहा में चलती स्कूटी में अचानक लगी आग, सवार ने कूदकर बचाई जान

Summer express , दसूहा (होशियारपुर)। दसूहा के नजदीक ऊंची बसी गांव में गुरुवार सुबह चलती स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सुबह करीब सवा 10 बजे हुआ। स्कूटी सवार अरुण कुमार ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन सड़क किनारे रोक दिया और तुरंत उससे दूर हट गया। इस वजह से...

हिमाचल विधानसभा में फिर उठा ‘वंदे मातरम्’ का मुद्दा, समापन पर छंदों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन ‘वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और ‘भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम् कहना है’ के नारे...

तिरुपति TTD अधिकारी पर ACB का शिकंजा, छापेमारी में 5 करोड़ की संपत्ति बरामद

Summer express , तिरुपति। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy.EO) मेंडु लोकनाधम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की है। ACB की टीमों ने बुधवार सुबह तिरुपति जिले में अधिकारी और उनके रिश्तेदारों से जुड़े चार ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान करीब...

जालंधर में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग, 12 कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले

Summer express, जालंधर। थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र के बस्ती पीर दाद रोड स्थित गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में वीरवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया। गनीमत रही कि समय रहते फैक्ट्री में मौजूद करीब 12 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.