Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गांव संभालकी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व मेयर जीती सिद्धू और रूबी सिद्धू की मौजूदगी में हुए शामिल

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुश
समर न्यूज | मोहाली
गांव संभालकी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब मोहाली के पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और युवा कांग्रेस नेता कंवरबीर सिंह रूबी सिद्धू की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
इस मौके पर नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और कंवरबीर सिंह रूबी सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा, खेलों के अवसर और नशामुक्त भविष्य चाहता है और कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाती रही है।
पंजाब के युवाओं में कांग्रेस के प्रति बढ़ता उत्साह आने वाले समय में पार्टी की मजबूती का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं का कांग्रेस के साथ जुड़ना इस बात का संकेत है कि लोग प्रदेश में एक मजबूत, जवाबदेह और जनहित के प्रति समर्पित सरकार चाहते हैं।
इस दौरान रूबी सिद्धू ने नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

झज्जर में 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद, पुलिस ने मौके पर कराया नष्ट

Summer express, झज्जर। झज्जर शहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से करीब 2 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीकानेर चौक के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन में रखे करीब आधा दर्जन...

हरियाणा में 1,856 कनाल शामलात जमीन की हेराफेरी, 112 आरोपियों पर चार्जशीट

Summer express , पलवल। हरियाणा के होडल तहसील के फास्टकूनगर गांव में सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज 1,856 कनाल 13 मरला शामलात जमीन को कथित तौर पर कागजों में निजी संपत्ति दिखाकर बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में 11 रजिस्ट्रियों के जरिए शामलात जमीन का मालिकाना हक निजी विक्रेताओं और खरीदारों के नाम...

मानेसर में अतिक्रमण हटाने गई निगम टीम पर पथराव, दो कर्मचारी घायल

Summer express , गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम पर  देर शाम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी-पटरी संचालकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। घटना गांव अलीयर-बास्कुशला स्थित शंकर की ढाणी के पास मुख्य सड़क पर हुई। निगम की टीम यहां सड़क किनारे बनी अवैध मार्केट और रेहड़ियों को हटाने पहुंची...

अंबाला में 30 दिन से हड़ताल पर कर्मचारी, मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला छावनी। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के 30वें दिन शुक्रवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से नाराज कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया और नगर परिषद अंबाला छावनी के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर...

अंबाला के 40 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, 10 सितंबर तक आवेदन

Summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। विद्यार्थियों को डाक टिकट संग्रह यानी फिलेटली से जोड़ने और देश के इतिहास व संस्कृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से ‘दीनदयाल स्पर्श योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.