Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Summer express , राकेश , ऊना | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा भी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री ठाकुर जी का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और भगवान श्री राधा-कृष्ण तथा बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व में भाग लिया तथा भगवान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद  सभी पर सदैव बना रहे।

उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं आश्रम क्षेत्र ही नहीं, प्रदेशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां वर्षभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन एवं संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का सानिध्य सदैव समाज को आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। बाबा बाल जी महाराज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास श्रद्धालुओं को भक्ति और मानव सेवा की प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां युवा पीढ़ी नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की गिरफ्त में जा रही है, ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में बाबा बाल जी महाराज द्वारा समाज को आध्यात्मिकता, सदाचार और संस्कारों से जोड़ने का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। बाबा बाल जी महाराज ऊना जिला के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के असंख्य श्रद्धालुओं को प्रभु के चरणों से जोड़कर समाज में सकारात्मक सोच, भक्ति और मानवता का संदेश पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना

Summer express , राकेश , ऊना | उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऊना के कोटला कलां स्थित बाबा बाल जी आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। वह शुक्रवार देर रात दिल्ली से सीधे कोटला कलां में राष्ट्रीय संत श्री बाबा बाल जी महाराज द्वारा स्थापित श्री राधा-कृष्ण मंदिर...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी : नायब सैनी

Summer express , मोनिका रावत ,पंचकूला | शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री...

हिमाचल में इको-टूरिज्म को मिलेगा विस्तार, 50 नई साइट्स विकसित करने की तैयारी

Summer express ,राहुल चावला, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में इको-टूरिज्म को नई दिशा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर काम तेज हो गया है। धर्मशाला में 5 से 7 सितंबर तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश में मौजूदा इको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार के साथ नई...

पंडोह डैम में 10 मेगावॉट पावर प्रोजेक्ट को सशर्त मंजूरी, सरप्लस लैंड लौटाने की शर्त

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बीबीएमबी की ओर से पंडोह डैम के पास प्रस्तावित 10 मेगावॉट के पावर प्रोजेक्ट को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने सशर्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किया है। सरकार ने परियोजना के निर्माण को मंजूरी देते हुए बीबीएमबी प्रबंधन के सामने सरप्लस लैंड वापस करने की शर्त रखी है। अब इस मुद्दे को...

जन्माष्टमी पर नूरपुर के श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Summer express , संजीव महाजन,नूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नूरपुर के ऐतिहासिक श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.