Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोह में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम होते-होते काफी बढ़ गया। मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।

जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु देर रात तक कृष्ण भक्ति में लीन रहे। मध्यरात्रि में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय हुआ, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कान्हा जी की पालकी का भी भव्य स्वागत किया गया। पालकी के मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इससे पूरा पंडोह क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य नूतन कौशल ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और उनके जीवन संदेश से अवगत कराया। उन्होंने मंदिर कमेटी, पंडोहवासियों और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम 5 सितंबर को भी जारी रहेंगे और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में इसमें शामिल होने का आह्वान किया।

आचार्य नूतन कौशल ने बताया कि 6 सितंबर रविवार को सुबह पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। जन्माष्टमी के अवसर पर देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंडोह में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Summer express ,धर्मवीर, मंडी। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया,...

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीपक

Summer express ,राकेश, ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 25 वर्षों के प्रशासनिक कार्यकाल, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में...

सांसद निधि खर्च पर कंगना का अधिकारियों को फटकार, मांगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट

Summer express, धर्मवीर ,मंडी। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद कंगना रनौत ने सांसद निधि के तहत जारी राशि के अपेक्षाकृत कम खर्च होने पर अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचीं कंगना ने विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और सांसद निधि के उपयोग को लेकर अधिकारियों...

राजौरी में शहीद सुखचैन का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, मांगों पर अड़े ग्रामीण

Summer express , सिरसा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सिरसा जिले के गांव कुत्ताबढ़ निवासी सेना के जवान सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा रोक दी और प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।...

तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र। इस्माइलाबाद क्षेत्र में अंबाला-हिसार नेशनल हाईवे-152 पर लोटनी गांव के पास तेज रफ्तार ईवी कार की टक्कर से बाइक सवार 34 वर्षीय रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद रणजीत सड़क किनारे बने गड्ढों में जा गिरा और उसका एक हाथ शरीर से अलग हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.