Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में पीआरटीसी की टॉप मॉडल बस चोरी, टायर-बैटरियां निकालकर ईंटों पर छोड़ी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में चोरों ने पीआरटीसी की एक टॉप मॉडल बस को ही निशाना बना दिया। बस स्टैंड डिपो के सामने पार्किंग में खड़ी बस को आरोपी रात के समय चोरी कर ले गए। अगले दिन बस शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर ढट्ट गांव के पास बरामद हुई। चोर बस को ईंटों के सहारे खड़ा कर उसके चारों टायर, दोनों बैटरियां और अन्य कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। पूरी वारदात पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे एक बोलेरो पिकअप पार्किंग के पास आकर रुकी। इसमें सात से आठ लोग सवार थे। आरोपियों ने करीब दो घंटे तक मौके पर रुककर पार्किंग और आसपास के क्षेत्र की रेकी की। इसके बाद उन्होंने बस के स्टार्टिंग सिस्टम की तारें तोड़ दीं और वायरिंग के जरिए बस को डायरेक्ट स्टार्ट कर दिया। चालक के मुताबिक, बस को इस तरीके से स्टार्ट करने के लिए उसकी तकनीकी जानकारी होना जरूरी है।

अगली सुबह करीब 7:30 बजे जब चालक ड्यूटी पर पहुंचा तो पार्किंग से बस गायब मिली। इसके बाद बस की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान बस चौकीमान टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पीछे ढट्ट गांव के पास खड़ी मिली। चोरों ने बस को ईंटों के ऊपर खड़ा किया हुआ था और उसके टायर व दोनों बैटरियां निकाल ली थीं।

आरोपियों ने वारदात के दौरान सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उन्होंने बस में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़कर अपने साथ ले लिया। प्रारंभिक जांच में बस से करीब सात से आठ लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पीआरटीसी स्टाफ थाना नंबर पांच पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें बोलेरो पिकअप दिखाई दी। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर वाहन का नंबर भी सामने आ गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में पीआरटीसी की टॉप मॉडल बस चोरी, टायर-बैटरियां निकालकर ईंटों पर छोड़ी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में चोरों ने पीआरटीसी की एक टॉप मॉडल बस को ही निशाना बना दिया। बस स्टैंड डिपो के सामने पार्किंग में खड़ी बस को आरोपी रात के समय चोरी कर ले गए। अगले दिन बस शहर से करीब 21 किलोमीटर दूर ढट्ट गांव के पास बरामद हुई। चोर बस को...

इसरो के निजीकरण पर कर्मचारी संघों की चिंता, अंतरिक्ष आयोग से मांगा लिखित जवाब

Summer express, बेंगलुरु | भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाने की सरकारी नीति को लेकर इसरो के कर्मचारी संघों ने चिंता जताई है। अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के फैसले के करीब छह साल बाद पहली बार इसरो के नौ कर्मचारी संगठनों ने नीति की दिशा और उसके...

गिद्ध संरक्षण पर पंचकूला में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, भूपेंद्र यादव पहुंचे

Summer express, पंचकूला |अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर पंचकूला में गिद्ध संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश में तेजी से घट रही गिद्धों की संख्या, उनके संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ‘भारत के गिद्धों का...

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ दौड़े एक लाख युवा, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

summer express, रेवाड़ी | नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार सुबह रेवाड़ी में विशाल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुला राम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर...

हरियाणा में मानसून सक्रिय: 13 जिलों में बारिश, सात सितंबर तक अलर्ट

Summer express , हिसार | हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार और रविवार के दौरान हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के करीब 13 जिलों में बारिश का असर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.