Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

summer express , लुधियाना। लुधियाना देहाती के सुधार क्षेत्र के गांव बुर्ज लिट्टां में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका तीन माह की गर्भवती थी। उसकी मौत के साथ गर्भ में पल रहे भ्रूण की भी जान चली गई। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर मारपीट और गला घोंटकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने के बाद थाना सुधार पुलिस ने मृतका के पति और ससुराल पक्ष के एक सदस्य को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भेजा गया है।

मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (25) पत्नी जसप्रीत सिंह निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के रूप में हुई है। मायके गांव घूंघराणा, अहमदगढ़ मंडी से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत कौर अपने पति की कथित नशे की लत और घरेलू विवाद से परेशान थी। विवाद के चलते वह कुछ समय पहले मायके चली गई थी।

परिजनों के मुताबिक, हरप्रीत का पति जसप्रीत सिंह उसे लेने मायके पहुंचा था। उसने परिवार के सामने नशा छोड़ने और आगे से ठीक व्यवहार करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने समझा-बुझाकर हरप्रीत को उसके साथ वापस बुर्ज लिट्टां भेज दिया।

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल लौटने के अगले ही दिन रात जसप्रीत कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। आरोप है कि कमरे में पहुंचने के बाद उसने हरप्रीत के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। परिजनों ने आगे आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसका गला दबाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उनका दावा है कि इस घटना में हरप्रीत के गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की भी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो हरप्रीत के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए। मायके पक्ष ने आशंका जताई कि घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में भेज दिया।

थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस ने मृतका के पति जसप्रीत सिंह और जोगिंदर सिंह को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मायके पक्ष के बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.