Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ लेने वाली या इसके लिए पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को दूसरी किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। महिलाओं को पहले से मिल रही पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं भी पहले की तरह जारी रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से महिलाओं के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि लाडो लक्ष्मी योजना में पंजीकरण कराने के बाद उन्हें अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को पूरी तरह गलत बताया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने से किसी महिला की दूसरी सरकारी सुविधा या पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सरकार ने योजना के दायरे को बढ़ाने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, पहले दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है। आय सीमा बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में अतिरिक्त महिलाएं योजना के लिए पात्र हो सकेंगी। इसके लिए सरकार जल्द ही नया पंजीकरण पोर्टल शुरू करेगी।

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का उद्देश्य इस सहायता के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के लिए सरकार ने पहले बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। अब दूसरे बजट में योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार के अनुसार, अब तक करीब 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जब महिला मजबूत और आत्मनिर्भर होगी तो उसका परिवार भी मजबूत होगा। योजना के विस्तार और आय सीमा बढ़ाने से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोलडैम में शुरू हुई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, ऐहन से ततापानी पहुंचेंगे अब 45 मिनट में

Summer express/मंडी /धर्मवीर- :मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले ऐहन गांव में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरूआत हो गई है। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से इसका विधिवत शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के...

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.