Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश देने की मांग की है।

याचिका में पुलिस की भीड़ नियंत्रण कार्रवाई, बल प्रयोग की आवश्यकता और वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से मामले की स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश देते हुए सुनवाई 28 सितम्बर तक स्थगित कर दी। याचिका के अनुसार 12 अगस्त को हिसार में हुई महापंचायत में प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने 14 अगस्त को टोल प्लाजा पर विरोध और 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान पहुंचने की घोषणा की थी।

याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रशासन को पहले से प्रदर्शन की जानकारी थी और ऐसे में पुलिस के पास सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक संसाधनों की तैयारी का पर्याप्त समय था। याचिका में कहा गया है कि 15 अगस्त को प्रदर्शनकारियों के हांसी के सरकारी कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की ओर बढ़ने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ। इसके बाद बड़े स्तर पर लाठीचार्ज और पथराव हुआ तथा दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। याचिका के साथ इस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो, समाचार रिपोर्ट और घायल प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं। याचिकाकर्ता ने एक समाचार रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को वीडियो में प्रदर्शनकारियों की ओर पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि एक अन्य वीडियो में सीआइए हांसी के निरीक्षक कप्तान सिंह एक पुलिसकर्मी की एके-47 राइफल की ओर हाथ बढ़ाते और उसे भीड़ की तरफ लहराते दिखाई देते हैं। हालांकि हथियार चलाए जाने की बात को लेकर पुलिस अधिकारी की ओर से कथित तौर पर इनकार किया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

2008 की पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती पर उठे सवालों को हाई कोर्ट ने किया खारिज

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में पुरुष इंस्पेक्टरों की वर्ष 2008 में हुई भर्ती को लेकर लगभग डेढ़ दशक से चल रही कानूनी लड़ाई में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। हाई कोर्ट ने ओएमआर शीट में स्याही फैलने, अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर में अंतर...

मनरेगा की राशि में गड़बड़ी, फिर भी न एफआइआर न कार्रवाई, हाई कोर्ट ने रोहतक डीसी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की राशि में हेरफेर और उसे दूसरी मद में लगाए जाने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने रोहतक के उपायुक्त को मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट...

दो साल के मासूम को ट्रक से कुचलने वाले चालक की सजा बरकरार, हाई कोर्ट बोला 18 दिन की जेल पर्याप्त नहीं

मोनिका रावत , चंडीगढ़। ईंट भट्ठे के पास करीब दो साल के मासूम को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतारने के 25 साल पुराने मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दोषी चालक को राहत देने से इन्कार कर दिया। हाई कोर्ट ने दोषसिद्धि और छह महीने के कठोर कारावास की सजा बरकरार...

जीरा में दो पक्षों के विवाद के दौरान चली गोली, चार लोग घायल

summer express ,जीरा। पंजाब के जीरा के मल्ले शाह गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जीरा में भर्ती कराया गया है। सदर जीरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को मल्ले शाह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.