Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि अभिलाष के लापता होने की रिपोर्ट 26 जुलाई को दर्ज की गई थी। अगले दिन पुलिस ने उसे तलवाड़ के पास से बरामद किया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे पहले जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में टांडा रेफर किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टी-ऑर्गन फेलियर की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि 27 जुलाई को अभिलाष ईशान, राहुल और अतुल के साथ था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों युवकों ने अभिलाष के साथ शराब, भांग और कुछ नशीली दवाओं का सेवन करने की बात स्वीकार की है।पुलिस ने पहले ईशान और राहुल को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे आरोपी अतुल को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड की मांग की है।एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि अभिलाष की मौत के वास्तविक कारणों पर अभी अंतिम निष्कर्ष नहीं आया है। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम की अंतिम राय मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.