Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 से ज्यादा यूरिया खरीदी तो शुरू होगी जांच, हरियाणा में खेतों से पहले खेतों की पड़ताल

चंडीगढ़ |  हरियाणा में 20 या उससे अधिक बोरी यूरिया और डीएपी खाद खरीदने वाले किसानों पर सरकार की निगरानी तेज हो गई है। कृषि विभाग ने सभी जिलों में ग्राउंड वेरिफिकेशन शुरू करा दिया है। विभाग को शक है कि ज्यादा खाद खरीद की आड़ में कालाबाजारी और हेराफेरी हो रही है।

खरीफ सीजन में यूरिया की रिकॉर्ड बिक्री के बाद यह कदम उठाया गया है। विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल से 11 जुलाई तक 6.63 लाख मीट्रिक टन यूरिया बिक चुका है, जो पिछले साल से काफी ज्यादा है। इसी के चलते खाद स्टॉक पर दबाव बढ़ गया है और सप्लाई चेन डगमगाने लगी है।

तीन कैटेगरी में बांटे गए किसान

विभाग ने यूरिया-डीएपी खरीदने वाले किसानों को तीन श्रेणियों में बांटा है —

  • कैटेगरी 1: 40-50 बैग
  • कैटेगरी 2: 30-40 बैग
  • कैटेगरी 3: 20-30 बैग

फील्ड स्टाफ को निर्देश हैं कि पहले कैटेगरी 1 की जांच हो, फिर अन्य की। नए खरीदारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट 3 दिन में मुख्यालय भेजनी होगी।

कस रहा शिकंजा

रिटेल स्टोरों की निगरानी के लिए उड़न दस्ते बनाए गए हैं और राज्य सीमाओं पर भी चेकपोस्ट्स लगाई गई हैं ताकि खाद का अवैध परिवहन रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.