चंडीगढ़, 14 July
एमसीएम डीएवी महिला कॉलेज, चंडीगढ़ की सहायक प्रोफेसर निष्ठा पत्तार को पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा चार प्रतिष्ठित स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2019 से 2021 के बीच की गई उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मिला।
निष्ठा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी प्रताप सिंह की सुपुत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र की पुत्रवधू हैं। उन्होंने यह सम्मान अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त किया है।उन्हें बी.कॉम (अर्थशास्त्र ऑनर्स) में स्वर्ण पदक (2019), एम.ए. (अर्थशास्त्र) में स्वर्ण पदक (2021), सामाजिक विज्ञान के लिए गाडगिल स्वर्ण पदक (2021), और चंद्र प्रकाश स्वर्ण पदक (2021) प्राप्त हुए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के पदक समारोह में उन्हें इन सम्मानों से नवाजा गया।निष्ठा की यह उपलब्धि शिक्षण जगत में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।