Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर में तोड़फोड़ की और पत्नी व सास पर सरिए से कई वार कर दिए। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सास परमजीत कौर के अनुसार, उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी करीब सात साल पहले गुरविंदर सिंह से हुई थी। दोनों की छह साल की बेटी भी है। परिजनों का आरोप है कि गुरविंदर आपराधिक प्रवृत्ति का है। कुछ वर्ष पहले एक महिला की हत्या के मामले में वह करीब चार साल जेल में रहा था। इसी साल अप्रैल में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया और ससुराल में रहने लगा।

परिजनों के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद आरोपी नशे का आदी हो गया। वह कथित तौर पर चिट्टा और नशीले कैप्सूल का सेवन करता था। पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि आरोपी रोजाना नशीले कैप्सूल खरीदने के लिए करीब 500 रुपये मांगता था। इसके बाद 10 अगस्त को उसने चिट्टा खरीदने के लिए एक साथ 30 हजार रुपये की मांग की। परिवार ने उसकी नशे की लत और अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुए इतनी रकम देने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि पैसे नहीं मिलने से नाराज गुरविंदर घर में गाली-गलौज और धमकियां देने लगा। 2 सितंबर को उसने कथित तौर पर घर के मुख्य दरवाजे तोड़ दिए। इसके बाद वह अपनी कार से लोहे का भारी सरिया लेकर बाहर निकला और पत्नी हरजीत कौर पर हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सरिए से पत्नी पर लगातार वार करते हुए देखा जा सकता है। हमले में उसके सीने और बांह पर गंभीर चोटें आईं।

बेटी को बचाने के लिए जब परमजीत कौर बीच में आईं तो आरोपी ने उन पर भी सरिए से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, जाते समय आरोपी ने पत्नी के नाम पर बैंक लोन से खरीदी गई कार को आग लगाने की धमकी भी दी।

हमले में घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) तैयार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परमजीत कौर की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे थे और पैसे नहीं मिलने पर दोनों महिलाओं पर हमला किया।

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज को जांच का हिस्सा बना लिया है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.