Facebook-f Youtube X-twitter

बिजली महादेव रोपवे परियोजना के खिलाफ ढालपुर में होगा विरोध प्रदर्शन 

Kullu, 15 July

जिला कुल्लू की खराहल घाटी में प्रस्तावित बिजली महादेव रोपवे परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में 25 जुलाई को ढालपुर में एक विशाल जन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय बिजली महादेव रोपवे विरोध समिति द्वारा हाल ही में आयोजित एक बैठक में लिया गया।

समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शन रामशिला से प्रारंभ होकर ढालपुर तक निकाला जाएगा, जिसका उद्देश्य सरकार और प्रशासन को रोपवे निर्माण के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देवस्थली बिजली महादेव की पारंपरिक और धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचने का खतरा है

स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने हाल ही में वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का विरोध किया, और निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को भी रास्ते में रोका। सुरेश कुमार का कहना है कि यह रोपवे परियोजना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शिवलिंग रूपी प्रकृति की शक्ति से छेड़छाड़ भी है, जो भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है।प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है। इसके साथ ही देव समाज से जुड़े लोगों से भी प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया है।सुरेश कुमार ने सरकार से मांग की है कि राज्य के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के नाम पर व्यवसायिकरण से बचाया जाए, ताकि देव परंपराओं की गरिमा बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.