Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इनमें हेल्पर के 5 पद, ऑपरेटर के 2 पद और फोरमैन के 3 पद शामिल हैं। हेल्पर के पदों में 3 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।हेल्पर पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10+2 किसी भी स्ट्रीम में होना आवश्यक है, जबकि ऑपरेटर और फोरमैन पदों के लिए आईटीआई अथवा डिप्लोमा अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को हेल्पर पद पर 12,750 रुपये, ऑपरेटर पद पर 13,560 रुपये तथा फोरमैन पद पर 15,390 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें और इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98160-33167 और 98822-96256 पर संपर्क किया जा सकता है।