Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांग
गुरशरण सिंह | मोहाली
समर न्यूज

मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की सभी टूटी और खराब सड़कों की मरम्मत करवाई जाए।
बेदी ने कहा कि मोहाली को आधुनिक और बेहतर बुनियादी ढांचे वाला शहर बनाने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में कई इलाकों की सड़कों की हालत इन दावों के विपरीत दिखाई दे रही है। उनके अनुसार फेज-3बी2, बलौंगी, टीडीआई, सेंट्रल मोहाली, फेज-5, फेज-7 सहित कई सेक्टरों और फेजों में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधीन आने वाली सड़कों की स्थिति भी चिंताजनक है। फेज-5 मार्केट के पीछे और फेज-3बी2 मार्केट के पीछे सहित कई क्षेत्रों में सड़कें टूट चुकी हैं। बेदी ने कहा कि खराब सड़कों के कारण बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढों और धूल-मिट्टी के कारण खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए जोखिम और दिक्कतें बढ़ गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मोहाली से बड़े स्तर पर राजस्व कमाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गमाडा ने हाल के दिनों में मोहाली की जमीन बेचकर बड़ी आय अर्जित की है और उसका एक हिस्सा शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर खर्च किया जाना चाहिए।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.